फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याण योजनाओं में कटौती कर रही प्रदेश सरकार: कुंजवाल

विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत कांडे, आराखेत, कुंज आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान हुई सभाओं में उन्होंने इन ग्राम पंचायतों के विकास के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबी का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो भविष्य के लिए खतरनाक होगा। कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का लाभ जनता आज भी ले रही है।
इस मौके पर प्रधान उमेश आर्या, भुवन गहरवाल, दिनेश कांडपाल, भगत सिंह, रमेश सिंह, मनोज कांडपाल, रणजीत कन्याल, कृष्ण सिंह कन्याल, भूपाल कन्याल समेत 38 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, गिरीश जोशी, पान सिंह बर्गली, रमेश बिष्ट, नवीन कोहली, नाथ सिंह धानक, जीत सिंह धानक, प्रदीप बिष्ट, चंदन गौरा, कुंवर कार्की, किशन सिंह कन्याल, लक्ष्मण सिंह आदि थे। कांडे गांव में भी कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें