फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे कफड़ा क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
जल संस्थान के अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपते कफड़ा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड तहत ग्राम पंचायत कफड़ा में विगत तीन महीने से पेयजल आपूर्ति बदहाली का दंश झेल रही है। आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होने से क्षेत्रवासियों में विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने यहां पहुंचकर जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की। ज्ञापन सौंपकर शीघ्र व्यवस्था बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कफड़ा से 11किमी दूर जलसंस्थान कार्यालय द्वाराहाट आकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जलसंस्थान के अवर अभियंता एसएस रौतेला से विस्तृत वार्ता की और तत्काल योजना को ठीक करने की मांग उठाई। जिस पर अवर अभियंता रौतेला ने दो तीन दिन भीतर योजना ठीक करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में कफड़ा के प्रधान दिनेश कबडवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीपक कबडवाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र जोशी, जीवन सिंह शामिल थे।
गौरतलब हो कि एक दशक पूर्व रानीखेत ऐरोली से लगभग 14 किमी लंबी कफड़ा-उभ्याड़ी के लिए यह योजना बनाई गई थी। जिसमें स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद क्षेत्रवासियों को इस बीच तीन माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई बार विभाग से शिकायत दर्ज करने के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने जलसंस्थान कार्यालय में ज्ञापन दिया व शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें