फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बालिका ओपन हॉकी प्रतियोगिता शुरू

Mon, 07 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हॉका की खिलाड़ी अतिथियों को साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय स्टेडियम में राज्य स्तरीय बालिका ओपन हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। आज खेले गए मैचों में काशीपुर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़ की टीमों ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


उद्घाटन मैच उत्तरकाशी और काशीपुर के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में काशीपुर की टीम ने 1-0 गोल के अंतर से जीत हासिल की। दूसरे मैच में अल्मोड़ा ने चमोली पर एकतरफा मैच में 5-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच हरिद्वार और टनकपुर (चंपावत) के मध्य खेला गया। इस मैच में हरिद्वार की टीम 2-0 गोल के अंतर से विजयी रही। चौथे मैच में पिथौरागढ़ ने बागेश्वर को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। मैचों के रेफरी पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, दीपक शाही, राजेंद्र कनवाल, भानु प्रकाश, कुंदन कनवाल, गणेश शाही, भूपाल चिलवाल, अमित चौधरी, महेश्वरी नेगी थे। प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों की टीम भाग ले रही हैं।

इससे पहले हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष किशोर सिंह बाफिला और संयुक्त सचिव हॉकी उत्तराखंड योगेश जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना से प्रतियोगिता में भागीदारी कर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। संयोजक जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद आर्या, गोपाल खोलिया, लियाकत अली खान, श्याम भट्ट, गोकुल शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें