अल्मोड़ा में हुई बसपा की बैठक में कांशी राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रदेश प्रभारी ?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकामयाब रही। डबल इंजन सरकार में बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा उत्तराखंड के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
यहां एक होटल में हुई पार्टी की कुमाऊं स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी राइन ने कहा आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को लेकर बसपा जनता के बीच जाएगी। पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि आगामी विधान चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रदेश महासचिव बीआर धौनी ने कहा कि बसपा पोलिंग बूथों पर 20 यूथ तैनात करेगी। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएं। संचालन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। बैठक में लोकसभा प्रभारी चौधरी चरण सिंह, लल्लू लाल, सुंदर लाल, लोकेश कुमार, पूरन चंद्र, आनंद सती, नारायण राम, जगदीश चंद्र, संजय कुमार, सुनील कुमार, दीप चंद्र आदि मौजूद थे।