मेलगांव की रामलीला का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श रामलीला कमेटी मेलगांव की ओर से रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नटी सूत्रधार, राम जन्म, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा शिव की तपस्या आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। मेलगांव में 2004 से हर साल रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
खेती का काम समाप्त होने के बाद क्षेत्र में रामलीला का आयोजन होता है। कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक ग्रामीण रामलीला का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले दन्या के थानाध्यक्ष रमेश बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता खीमानंद जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर नंदा बल्लभ, हरीश जोशी, गोपाल जोशी, हंसादत्त पांडे, कामदेव जोशी, गिरीश जोशी ,रणजीत सिंह रावत, दीवान राम के अलावा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। कमेटी ने लोगों से रामलीला मंचन देखने के लिए बढ़ चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।