रामलीला कमेटी चौरा (विश्वनाथ) के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकरों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। देर रात तक दर्शकों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया।
नन्हें कलाकार गर्वित तिवारी के अलावा लोक कलाकार दीवान कनवाल, ललित पांडे, हिमालय लोक कला केंद्र के निदेशक गोकुल सिंह बिष्ट ने कई कार्यक्रम पेश किए।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू नेगी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक हीरा सिंह बिष्ट, व्यवस्थापक रतन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष गोकुल गिरि गोस्वामी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, हयात सिंह, गोपाल सिंह, यशपाल सिंह, बलवंत सिंह, प्रकाश सिंह, दलजीत सिंह, भगवत सिंह, कवींद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।