फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के किए जा रहे प्रयास : रावत

Sun, 16 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में कार्यशाला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव ने योग विद्या को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। निरोगी काया का मूलमंत्र योग है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के दुष्प्रभाव रोकने और अन्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए युवाओं को योग विद्या के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन


योग विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रावत एसएसजे परिसर में योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भावातीत ध्यान द्वारा व्यक्ति विकास कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में प्राचार्यों के खाली पद भरने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. रावत ने कहा कि वेद और पुराणों में भी योग का विशेष उल्लेख है। योग शिक्षा को बढ़ावा देने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस विधा को पढ़ाने वाले शिक्षकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। योग विधा सहित अन्य पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को ठोस योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग शिक्षा भारत की पुरातन पद्धति है। योग शिक्षा के उन्नयन के लिए काम किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विवि के अधीन महाविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संचालन कार्यशाला के संयोजक योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, रजनीश जोशी ने किया। इससे पहले योग विभाग की छात्राओं ने कुलगीत, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना पेश की। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद भारत सरकार के निदेशक डॉ. ईश्वर एन आचार्य, योग समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया, केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल के योग विभाग के डॉ. विनोद नौटियाल, एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, डीएसडब्ल्यू प्रो. दया पंत ने संबोधित किया। वहां प्रो. इला साह, प्रो. एसए हामिद, प्रो. एनएस बिष्ट, प्रो. शेखर जोशी, हेमलता अवस्थी, प्रो. एम दुर्गापाल, प्रो. एनएस भंडारी, प्रो. वीपी पांडे, प्रो. नीरज पंत, प्रो. बीएस नेगी, डॉ. देवेंद्र बिष्ट, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विधान चौधरी, अनिल डब्बू, डॉ. संजीव आर्या, रजनीश जोशी आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें