फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-शैडो परफार्मिंग आर्ट्स अकादमी का वार्षिकोत्सव

Mon, 11 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डी-शैडो परफार्मिंग आर्ट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। उदय शंकर नाट्य अकादमी में हुए समारोह में डी-शैडो आर्ट्स  एकेडमी के प्रतिभागियों ने कुमाऊंनी लोक कला के अलावा अन्य राज्यों की संस्कृति और फिल्मी गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जिन्हें देख जर्शक झूम उठे। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अकादमी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा में इस प्रकार की गतिविधियों से कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक ताने-बाने की मजबूती, बुराइयां दूर करने और संस्कृति के संरक्षण में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा को उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। संस्कृति के संवर्द्धन को संस्थाओं और कलाकारों को प्रखरता के साथ आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि मधु खाती ने कलाकारों को प्रोत्साहन देने को समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां जारी रखने पर जोर दिया।

कलाकारों ने कुमाऊंनी लोक गीत, नृत्य के अलावा सेमी क्लासिकल, कंटपरेरी, हिप हॉप, बंगाली बॉलीवुड आदि विधाओं की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। अकादमी के प्रमोद कुमार, प्रदीप चंद्र, विक्की खंपा ने सभी का आभार जताया। नृत्य निर्देशन आकाश थापा और अजय कुमार, मंच संचालन नीरज सिंह पांगती ने किया। लाइट और साउंड प्रोग्रामर अरुणेंद्र राज तिवारी थे। कार्यक्रम में पीतांबर पांडे, मनोहर बृजवाल, प्रो. डीपी अग्रवाल, भास्कर साह, नवीन बिष्ट, दीवान कनवाल, गोकुल बिष्ट, आलोक वर्मा, युसूफ तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें