फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व विभाग को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की मासिक बैठक ली। इसमें अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम से अपने क्षेत्र की लंबित मजिस्ट्रीयल जांच पूरी कर जिला कार्यालयों को सूचना भेजने के लिए कहा गया। खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग आदि को भी विभिन्न कार्यों के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने राजस्व विभाग को विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव कार्यों समेत दैनिक विभागीय कार्यों पर भी समुचित ध्यान देना होगा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों में निरीक्षण कर सैंपलिंग के अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग के अधिकारियों को समय से राशन उठाने और गोदामों में समय से पहुंचाने को कहा। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को संस्थागत या होम क्वारंटीन कर संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग करवाएं। उन्होंने सामुदायिक निगरानी को विशेष महत्व दिया। इसके लिए आशा और एएनएम के माध्यम से गांव में लोगों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय। उन्होंने जून अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित परिषदीय परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी तैयारी के भी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, आरटीओ शैलेश तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें