अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान घर लौटे प्रवासियों और कुशल लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। जो युवा राज्य में रहकर स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं। उन्हें सरकार आसानी से बैंक लोन दिलाएगी। उसमें अनुदान भी मिलेगा। उद्योग विभाग ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए सभी 11 ब्लॉकों में अधिकारी नामित कर दिए हैं। जीएम डीआईसी दीपक मुरारी ने बताया कि रमेश सिंह बिष्ट विकासखंड द्वाराहाट, धौलादेवी, डीएस पंचपाल लमगड़ा, चौखुटिया, अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र, हवालबाग, सचिन कुमार सल्ट, स्याल्दे ब्लॉक, उमा तिवारी ताकुला ब्लॉक, पुष्पा वर्मा भैंसियाछाना विकासखंड, पदमा आर्या रानीखेत, ताड़ीखेत ब्लॉक की प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख, सर्विस सेक्टर में अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसमें लाभार्थी को व्यवसाय की लागत का 20 फीसदी अनुदान मिलेगा।