फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ट्रेनीज ने जीती रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता 

Mon, 11 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीडी में हीराडुंगरी स्थित रैमजे मैदान में आयोजित सेवन ए साइड रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने राफा सेवन को पराजित किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार की रात को हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ट्रेनीज ने दस ओवर में 63 रन बनाए। जिसमें सागर रावत और नीरज ने 19-19 रन का योगदान दिया। जवाब में राफा सेवन के सभी खिलाड़ी मात्र 36 रन बनाकर आउट हो गए। स्टेडियम ट्रेनीज ने  27 रन से फाइनल मैच को जीत लिया।

इस मौके पर सागर रावत फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे। आबिद अली जीवन मेहता अंपायर, पारितोष जोशी, दीपक मेहता, सौरभ वर्मा कमेंटेटर, भैरव गोस्वामी, मुकेश नेगी, धीरु मर्तोलिया स्कोरर थे।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सूक्ष्म कर सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और अन्य अतिथियों ने विजेता, उप विजेता टीमों तथा अव्वल खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस मौके पर विक्रम बोरा को मैन ऑफ द सीरीज, रमेश बोरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सचिन सर्वश्रेष्ठ गैंदबाज और फायर सेवन को अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा वरिष्ठ क्रिकेटर शेर अली खान को लीजेंड ऑफ क्रिकेट और अकरम खान को लीजेंड ऑफ फुटबॉल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
इस मौके पर  विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद इनामी राशि और ट्राफी, उप विजेता टीम को 11 हजार नकद और ट्राफी प्रदान की। समारोह में मुख्य अतिथि बिट्टूू कर्नाटक ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खेल प्रतियोगिताओं को राजनीति से दूर रखने पर जोर दिया। संचालन क्लब के अध्यक्ष गिरीश धवन और परितोष जोशी ने किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें