फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी व अल्मोड़ा में अब होगी SSP की पोस्टिंग

Sun, 06 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
भौगोलिक दृष्टि से बड़े जनपद अल्मोड़ा व पौड़ी गढ़वाल में सरकार ने पुलिस अधीक्षक के पद को अपग्रेड करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद का सृजन किया है। अब इन जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में एसपी नहीं बल्कि एसएसपी की पोस्टिंग होगी।
विज्ञापन


गृह विभाग ने जारी किए आदेश
शुक्रवार को ही गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किए। पौड़ी गढ़वाल व अल्मोड़ा जनपद राज्य में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। पौड़ी का कोटद्वार सर्किल पूरी तरह से बिजनौर से सटा है और लगातार क्राइम की घटनाएं होती है। इसी तरह से अल्मोड़ा का भी अपना महत्व है।

सरकार ने निर्णय लिया है कि अब दोनों जिलों में पुलिस अधीक्षक के स्थान पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद होगा। पद उच्चीकृत किए जाने की अधिसूचना जारी हो गई है। अब प्रदेश के 13 में से छह जनपदों में एसएसपी की पोस्ट होगी। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में पहले से ही एसएसपी का पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें