फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ कैंप में हुई नन्हें-मुन्नों की स्वास्थ्य जांच

Sun, 06 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हेल्थ कैंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुभारती अस्पताल और वरदान संस्था के तत्वावधान में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने नन्हे-मुन्हें बच्चों के दांतों और आंखों की जांच की। विशेष समस्या वाले छात्र-छात्राओं का बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी सर्जन ने परीक्षण किया।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विपिन बलूनी, सुभारती अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस और ओएसडी बलवंत बोरा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विपिन बलूनी ने कहा कि नन्हे-मुन्हें बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा।

पांच सौ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच
चिकित्सकों ने करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। नेत्र सर्जन डा. शमीम खान, फिजिशियन डा. निशांत, ईएनटी सर्जन डा. देवाशीष, सर्जन डा. सोनू और शिशु रोग विशेषज्ञ डा. अलका ने करीब पांच सौ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों को दांतों और आंखों की सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान आई फ्लू समेत आंखों की कई बीमारियां होती हैं। ऐसे मामले में चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। शिविर में नवीन शर्मा, रश्मि, अफसरा, कल्पना कुमारी, अभिषेक वालिया, संजीव, शैलेष, अंजना, उप प्रधानाचार्य अलका राणा, मंजू ममगाई व कविलाश नेगी समेत अन्य ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें