एसएसपी ऑफिस अल्मोड़ा में एसएसपी को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता और रेडक्रॉस सोसाइटी सदस्य।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना काल में पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान लोगों की सेवा करने पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भी पुलिस को सम्मानित करते हुए मास्कों का वितरण किया गया।
बुधवार को एसएसपी कार्यालय अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी मीणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर कोरोना वॉरियर्स के रुप में सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान एसएसपी के निर्देश में पुलिस ने लोगों की हमेशा सहायता की। जरूरी दवाएं, खाद्य सामग्री आदि गांव-गांव पहुंचाकर जरूरतमंदों की सहायता की गई।
कार्यक्रम में मीडिया सेल प्रभारी हेमा ऐठानी को उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी ने पुलिस विभाग को 500 खाकी मास्क वितरित किए। सोसाइटी सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में वॉरियर्स की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। इसके लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेदिक चूर्ण भी प्रदान किये गये। एसएसपी मीणा ने कहा कि पुलिस टीम ने स्वयं भी लोगों की परेशानियां देखते हुए सामाजिक कार्य किए, जो सराहनीय हैं।
इस दौरान सीओ वीर सिंह, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, निरीक्षक कमल कुमार पाठक समेत सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, रेडक्रास चेयरमेन किशन गुरुरानी, मनोज सनवाल, गिरीश मलहोत्रा, विनीत बिष्ट, नमित जोशी, प्रकाश नैनवाल आदि मौजूद रहे।