एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जवानों की कराई परेड, लगाई दौड़
अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस लाइन के मैदान में जवानों की साप्ताहिक परेड कराई। एसएसपी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत हर परिस्थिति से निपटने के लिए जवानों का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना आवश्यक है।
जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट, स्क्वाड ड्रिल, दौड़, तेज चाल से मंच से गुजरना आदि का अभ्यास कराया। इसके बाद पुलिस लाइन कार्यालयों, मेस, जिम आदि का निरीक्षण किया। प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। वहां सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।