फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन महीने में 495 लोगों को अस्पताल पहुंचाया

Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में लगातार बढ़ रही है लावारिस कुत्तों की संख्या
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में लावारिस कुत्तों का खौफ लगातार बढ़ रहा है। तीन माह में जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने के करीब 495 मामले आ चुके हैं। नगर के डुंगाधारा, धारानौला, एलआरसाह रोड, राजपुरा, रोडवेज स्टेशन, नरसिंहबाड़ी, विवेकानंदपुरी, लाला बाजार, चौक बाजार, मिलन चौक, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची मोहल्ला, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पलटन बाजार, खत्याड़ी, पांडेखोला और एनटीडी आदि में दिक्कत अधिक है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से इनसे निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन माह के आंकड़े

माह मामले

मार्च 213

अप्रैल 222

मई 60

केस 1

जानवरों के खौफ से बच्चों का अकेले स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शासन प्रशासन से लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।-अमित सिंह जाखनदेवी
विज्ञापन




केस 2



राजपुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रात के समय गली-मोहल्लों में कुत्तों के झुंडों के बीच अकेले आवाजाही करना खतरनाक बना हुआ है।



कुत्ते के काटने पर रोज औसतन तीन से चार मरीज जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं।

-डॉ. एचसी गढ़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।

-

कोट

लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए अभियान चलाया जाता है। जल्द इस पर फिर से विचार होगा। -

भरत त्रिपाठी, नगर सहायक आयुक्त, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें