फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में हिमोत्सव संपन्न

Sat, 19 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमोत्सव संपन्न हो गया। नृत्य प्रतियोगिता में कला, प्रहसन में विज्ञान, झांकी में शिक्षा और नाटक प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय प्रथम स्थान पर रहे। धीरज साह और ज्योति भट्ट सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुने गए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत और अन्य अतिथियों ने अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


नृत्य प्रतियोगिता में कला संकाय ने प्रथम, विधि संकाय ने द्वितीय और विज्ञान और कला संकाय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। झांकी प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय प्रथम, दृश्य कला संकाय द्वितीय, कला संकाय तृतीय, नाटक में वाणिज्य संकाय ने पहला, विज्ञान संकाय ने दूसरा और दृश्यकला संकाय ने तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य कला संकाय के धीरज साह सर्वश्रेष्ठ छात्र कलाकार और ज्योति भट्ट सर्वश्रेष्ठ छात्रा कलाकार चुनी गईं। 

कला संकाय के छात्र ललित चंद्र जोशी, कला संकाय कि हिमाद्री, कला संकाय की पूजा नेगी श्रेष्ठ नर्तक, विज्ञान संकाय के संदीप नयाल और विज्ञान संकाय की गीतम भट्ट सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार चुनी गईं। एकल गायन प्रतियोगिता में अनीता पंत, नाजिम अली और अंकिता भट्ट, कमलेश कुमार, अल्पना में आकांक्षा टम्टा, निधि त्रिपाठी, राखी नेगी, वाद-विवाद में नीरज सिंह पांगती, हरि दत्त भट्ट, भरत मेहता क्रमश:  प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


नृत्य की एकल वर्ग प्रस्तुति में कंचन कृष्णा ने प्रथम, दीपक मारछाल ने द्वितीय और हर्ष टम्टा ने तृतीय स्थान पाया। समारोह का संचालन डा. मधुलता नयाल, डा. संजीव आर्या, डा: मेघा भारती ने किया। इस मौके पर प्रो. ओपी अवस्थी, सांस्कृतिक संयोजक नीरज बिष्ट, लियाकत अली, मनीष तिवारी, प्रो. भीमा मनराल,  प्रो. पुष्पा अवस्थी, छात्रसंघ सचिव ललित सतवाल, प्रो. जीसी साह, प्रो. शेखर जोशी,  प्रो. केएन पांडे, डा. एचबी कोठ्यारी, डा. रुबिना अमान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें