फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे विवि के पास रहेंगे शिक्षा, फाइन आर्ट्स और विधि संकाय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भले ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत अधिक मैदानी क्षेत्र और महानगर आता हो लेकिन इसके बावजूद विधि जैसे महत्वपूर्ण संकाय एसएसजे विवि अल्मोड़ा के ही पास हैं। ऐसे में स्थिति में कुमाऊं विवि के छात्रों को एसएसजे विवि की दौड़ लगानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

वहीं एसएसजे विवि के छात्रों को एमबीए के लिए कुमाऊं विवि जाना पड़ सकता है। दोनों विवि के बीच सृजित पदों का बंटवारा होने के बाद अब दोनों विवि के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने विवि में रहेंगे, लेकिन तीन महत्वपूर्ण संकाय एसएसजे के पास होने से कुमाऊं के चारों पर्वतीय जिलों के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का गठन पिछले साल किया गया। नए विश्वविद्यालय के गठन के बाद एसएसजे परिसर समेत अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के सभी महाविद्यालय कुमाऊं विश्वविद्यालय से अलग कर नए विवि से संबद्ध कर दिए गए थे।
विज्ञापन

इधर इसी माह एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के लिए सृजित शैक्षिक और शिक्षणेतर पदों को विधिवत हस्तांतरित किए जाने पर बैठक हुई। इसमें जिस विवि के सापेक्ष जो पद सृजित हैं, उन पदों पर कार्यरत कार्मिकों पर समस्त प्रशासनिक नियंत्रण संबंधित विवि का रहेगा। पदों के बंटवारे की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
वहीं अब छात्रों को विवि में तमाम विषयों के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुमाऊं विवि के सापेक्ष एसएसजे विवि के पास अधिक विषय और कोर्स हैं। विवि का अभिन्न अंग माने जाने वाला विधि संकाय, शिक्षा संकाय और फाइन आर्ट्स एसएसजे विवि के पास अतिरिक्त संकाय हैं। यह तीन संकाय कुमाऊं विवि के पास नहीं हैं।
हालांकि मैदानी क्षेत्रों में निजी कॉलेजों में विधि, शिक्षा और फाइन आर्ट्स संकायों की सुविधा है। कुछ सरकारी कॉलेजों में भी शिक्षा संकाय है लेकिन विवि के अधीन कॉलेजों में तीनों संकाय नहीं हैं। जिससे कुमाऊं विवि नैनीताल के छात्रों को भी अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ सकती है।
दोनों विवि के कार्मिक अपने विवि में रहेंगे
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि और एसएसजे विवि के सृजित पदों के बंटवारे पर बीते दिनों बैठक में चर्चा हुई। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ. विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रस्ताव पास होने पर विवि के सापेक्ष जो पद सृजित हैं, वह कार्मिक उसी विवि में रहेंगे।
दोनों विवि के अधीन आने वाले कैंपसों में संबद्ध किए गए कार्मिक भी वापस अपने विवि जाएंगे। एसएसजे परिसर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं विवि का कोई भी कार्मिक यहां और यहां का कुमाऊं विवि में संबद्ध नहीं है।
पूर्व की भांति ही हमारे विवि में विषय अब भी हैं, किसी भी विषय के लिए कुमाऊं विवि की दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी। बल्कि हमारे पास विधि, शिक्षा और फाइन आर्ट्स जैसी तीन मुख्य संकाय अतिरिक्त हैं। -डॉ. विपिन चंद्र जोशी, कुलसचिव एसएसजे विवि अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें