एसएसपी के 13 से 15 अक्तूबर के मध्य पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता जताने के बाद एसएसजे परिसर में 15 अक्तूबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कल होने वाला वार्षिक समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।
मालूम हो कि पूर्व में एसएसजे परिसर में आठ अक्तूबर को वार्षिक समारोह, 13 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामाकंन, 14 को आमसभा, 15 अक्तूबर को मतदान की तिथि घोषित की गई थी। एसएसजे परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने बताया कि एसएसपी ने 13 से 15 अक्तूबर के मध्य पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता प्रकट की है। इसको देखते हुए पूर्व में घोषित छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। साथ ही छात्रसंघ की असहमति के कारण आठ अक्तूबर को प्रस्तावित वार्षिक समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।