फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसएसबी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के तहत चल रहे हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक उप-महानिरीक्षक तपन कुमार दास के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में बेस अस्पताल अल्मोड़ा के पैथोलॉजिस्ट डॉ. आशीष जैन, हेम चंद्र बहुगुणा, नीलम अधिकारी सहित ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान कराया। टीम ने जवानों को रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद लोगों के जीवन में इसके योगदान के बारे में जानकारी दी। जवानों ने भी उत्साह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान में हिस्सा लिया। शिविर के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, अल्मोड़ा के 12 जवानों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करते हुए कुल 12 यूनिट रक्त एकत्रित कराया।
अधिकारियों ने जवानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर के माध्यम से एसएसबी जवानों ने सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, रविनंद झा, सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित अनेक जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें