फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सीमांत मुख्यालय में भी मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Thu, 09 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एसएसबी रानीखेत में महिला दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी हुई। इस दौरान महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जनजागरूकता लाने पर सहमति बनी। मुख्य अतिथि अतिरिक्त सचिव भारत सरकार वंदना शर्मा ने भी समाज में महिलाओं की स्थित पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, उन्हें आगे लाना होगा। निदेशक सीमा गुप्ता, उमंग संस्था की अध्यक्ष सुनीता कश्यप आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व एसएसबी संदीक्षा की महिलाओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। संचालन कल्याण अधिकारी दीप चंद्र पांडे ने किया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। द्वितीय कमान अधिकारी हरिप्रकाश सहित तमाम महिला कार्मिक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें