फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की दुकानों का किराया बढ़ाने का विरोध

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में किराया बढ़ने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दुकानों का किराया और व्यावसायिक शुल्क बढ़ाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि किराए और शुल्क में रियायत नहीं दी गई तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों और छावनी परिषद के सभासदों की आम बैठक में इस मसले को लेकर मंथन हुआ। सभासदों ने भी व्यापारियों को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


 छावनी परिषद ने इस बीच दुकानों का किराया, व्यावसायिक शुल्क में वृद्धि की है, लेकिन इससे व्यापारी असंतुष्ट हैं, व्यापारियों का कहना है कि कैंट बोर्ड ने आनन-फानन में कई गुना शुल्क बढ़ा दिया है, इस मसले को लेकर कई बार छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भेजे गए, लेकिन जवाब नहीं आया। कहा कि नगर का व्यापार पहले ही चौपट है।

ऐसे में बढ़ा हुआ शुल्क व्यापारी कैसे वहन करेंगे, जबकि बी 4 लैंड में स्थित कई दुकानों का किराया एकमुश्त व्यापारियों पर थोप दिया गया है। व्यापारी एकमुश्त किराया नहीं देंगे। बैठक में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी सहित कई सभासद भी थे। उन्होंने भी बढ़े किराए को लेकर अपने अपने विचार रखे। व्यापारियों का आश्वस्त किया कि वह हर हाल में उनके साथ हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में व्यापार मंडल अथवा व्यापारी जो भी निर्णय लेंगे, वह उनका समर्थन करेंगे। इस संबंध में शीघ्र ही अगली रणनीति तय की जाएगी। व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि यदि बढ़े हुए किराए और शुल्क में रियायत नहीं दी गई तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल, महामंत्री हर्ष पंत, सभासद संजय पंत, सुकृत शाह, कुलदीप कुमार, जगदीश अग्रवाल, अजय शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें