अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के शारदा पब्लिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रविवार को छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य समेत विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की।
मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी उत्तराखंड की उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय और स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, पंजाबी नृत्य, कत्थक, शिव तांडव, जोकर डांस, कश्मीरी डांस की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल में खेल अकादमी खुल चुकी है। तैराकी के साथ ही हॉकी, फुटबाल, टीटी, बास्केटबाल, ताइक्वांडो, योगा, शतरंज आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।