भिकियासैंण व्यापार संघ चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भिकियासैंण की नई कार्यकारिणी के चुनाव में महिपाल सिंह बिष्ट अध्यक्ष, गोपाल सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, उमाशंकर नैलवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। राजेंद्र नैलवाल निर्विरोध सचिव, संजय अग्रवाल उपसचिव चुने गए।
रविवार को एक होटल के सभागार में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पान सिह जीना को 43 मतों से हराया।
उपाध्यक्ष पद के सीधी टक्कर में गोपाल सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक बोरा को 56 मतों से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर नैलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपाल सिंह को 20 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर राजेंद्र नैलवाल और उपसचिव पद पर संजय अग्रवाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी डा.केवल जोशी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। मतदान में 325 व्यापारियों ने भाग लिया।
चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त नैलवाल, डॉ. केवल जोशी, शंकर फुलारा,खुशाल नेगी, पुष्कर बंगारी, सुमन पडलिया,बालम सिंह बिष्ट, प्रकाश रौतेला, नमन उप्रेती की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, रानीखेत व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद संजय पंत मौजूद थे।