फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराड़ी में सम्मानित हुए देश और राज्य स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी.

विज्ञापन
थपराड़ी में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपराड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों ने युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश और राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जैनोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन सिंह फर्त्याल ने क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, ओपन जिम और पुस्तकालय खोलने की दिशा में संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियागिता में हिस्सा लेने वाले उपराड़ी निवासी रोनित मेहरा पुत्र रविंद्र मेहरा, जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता वैभव चंद्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भारती बिष्ट और संचालन दीपक बिष्ट ने किया। वहां पर महेंद्र मेहरा, नवीन बोहरा, हरीश अधिकारी, अमर सिंह, गोपाल राम, खजान बिष्ट, अरविंद सती, बिशन सिंह फर्त्याल, लक्ष्मी बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें