फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आर्टिस्टिक महिला योगासन युगल में हरियाणा ने जीता सोना

Sun, 02 Feb 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 38वें राष्ट्रीय खेलों की आर्टिस्टिक योगासन युगल महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सूची में दूसरे स्थान पर रही उत्तर प्रदेश ने रजत पदक और सूची में तीसरे स्थान पाकर राजस्थान की टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को महिला वर्ग की आर्टिस्टिक योगासन पेयर का मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में आठों टीम ने फाइनल में अपना हुनर दिखाया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों के हुनर की सराहना की। प्रतियोगिता में हरियाणा की कुसुम कुमारी और गुंजन यादव की जोड़ी ने 102.93 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की आर्यांशी स्वामी और सिमरन ने 102.57 अंक पा कर रजत पदक झटका। जबकि राजस्थान की तमन्ना टाक और पायल टाक ने 100.06 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ और महिला पुरुष वर्ग में हरियाणा ने आर्टिस्टिक योगासन युगल मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें