महाविद्वालय गरुड़ के छात्रों की चार सौ मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाती प्राचार्य
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत महाविद्यालय गरुड़ के वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. प्रेमलता कुमारी ने किया। चक्का फेंक के बालक वर्ग में गौरव थायत और बालिका वर्ग में गीता थायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान पुरुड़ा कविता गोस्वामी ने खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की बढ़ती रुचि की सराहना की। कीड़ा प्रभारी डॉ. अवधेश तिवारी ने शारीरिक सौष्ठव के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया।
चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरव पांडे ने प्रथम, दीपक रावत ने द्वितीय और राहुल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गीता थायत, प्रियंका और कौशल्या क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
तीन हजार मीटर दौड़ के बालक वर्ग में वीरेंद्र और बालिका वर्ग में पूजा थायत अव्वल आईं। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अक्षय कुमार और आठ सौ मीटर दौड़ में दीपक प्रथम रहे। आयोजन में प्रो. विद्याशंकर शर्मा, डॉ. हेम चंद्र दुबे, शिव प्रकाश राय, शेर राम टम्टा, लता आर्या, रेखा कुमारी ने सहयोग किया।