अल्मोड़ा। खेलो इंडिया अभियान के तहत स्थानीय स्टेडियम में जिला स्तरीय दो दिवसीय सब जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। लंबीकूद प्रतियोगिता में करन गोस्वामी, सचिन कुमार, करन रावत, ऊंचीकूद में विनय कुमार, भरत सिंह, सागर कुमार, गोला फेंक में भरत कुमार सिंह, कपिल बिष्ट, मो. ओसामा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़ में भुवन चंद्र आर्या, मुकेश चंद्र, अजय सिंह, लंबीकूद में मुकेश चंद्र, गौरव बिष्ट, शिवराज सिंह, ऊंचीकूद में भूपाल सिंह, अजय सिंह, दिनेश पांडे, गोलाफेंक में नवीन चंद्र, पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, चक्काफेंक में नीरज कुमार, आशीष कुमार, हरेंद्र सिंह, भालाफेंक में भूपाल मेहता, शिवराज सिंह, रोहित भंडारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। निर्णायक पुष्कर नेगी, राजेंद्र सिंह नयाल, शोबन कनवाल, मनमोहन सिंह थे। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी हयात सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजदीप पंत, अर्जुन सिंह रावत, बच्ची लाल, व्यायाम प्रशिक्षक पान सिंह पथनी, महेंद्र चंद्र, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ख्याली, बलवंत सिंह, हरीश सिंह, कौशल भट्ट, भूपाल सिंह आदि थे।