स्याल्दे बिखौती मेले में बृहस्पतिवार देर रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। लोक गायक चंद्रप्रकाश की प्रस्तुति पारै भीडै़ की बसंती छोरी रुमाझुमा और खुशी तिवारी ने ओ लाली हंसिया लाली त्वीलै धारौ बौला पर खूब तालियां बजी।
अमित गोस्वामी ने तिलगा तैरी लंबी लटी और ऊकाई बज्यांणा है गे टूटी जानी घुना गीत प्रस्तुत किया। विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने पंजाबी मोहे ज्वैलरी मंगा दे रहे की प्रस्तुति दी। इसके अलावा हार्मोनी म्यूजिक ग्रुप, एमडी तिवारी हाईस्कूल तथा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों तथा लोक गायक प्रकाश प्रभाकर जोशी आदि ने भी कई गीत सुनाए।
इस मौके पर विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि भविष्य में स्याल्दे बिखौती मेले को और भव्य बनाने की दिशा में सबको मिल जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने मेले में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को अपनी ओर से पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष विमला साह, सचिव नारायण रावत, बिपिन भट्ट, जगत रौतेला, शंकर कैड़ा, महेंद्र रौतेला मौजूद थे। संचालन सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल साह व गौरी मिश्रा आदि ने किया।