फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका मसर्रत का पुतला

Fri, 17 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने मसर्रत आलम की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराने और देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में शुक्रवार को चौघानपाटा में मसर्रत आलम का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मसर्रत आलम ने पाकिस्तानपरस्त नारे लगाए जो घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि घाटी में जिस तरह विकास के काम हो रहे हैं और चुनावों में जिस तरह मतदाताओं की भागीदारी बढ़ी है उससे बाद वहां अलगाववादियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि देशद्रोहियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर की मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशद्रोहियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह रावत, जिला सचिव शशांक माहेश्वरी, छात्रसंघ उपसचिव गोकुल खनी, परिसर अध्यक्ष राहुल खोलिया, मोहन देवली, जगदीश चुफाल, लोकेश बिष्ट, मनीष लोबियाल, अंकित जोशी, भरत खाती, राहुल जोशी, तारा सिंह फर्स्वाण, रामा लाल, नवनीत प्रसाद, पवन भोज, विक्रम रावत, प्रकाश, निर्मल रावत, आकाश जंगपांगी, अरुण जोशी, संदीप तड़ागी, मुकेश खोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें