फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलागम और सिंचाई के कार्यों में करें विशेष फोकस : जावलकर

Sun, 12 Oct 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के सचिव दिलीप जावलकर ने विकास योजनाओं, कार्यक्रमों और बेस्ट प्रैक्टिसेज की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को योजनाओं को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में सचिव ने आपदा प्रबंधन, सिंचाई, जलागम विकास, राजस्व सहित कई विभागों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जलागम प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा करते हुए तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) में जलागम से जुड़े कार्य अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं और नियमित समीक्षा के जरिए इनकी प्रगति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि वनीकरण जल संरक्षण और भूमिगत जल पुनर्भरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए जलागम के सभी कार्यों में वनीकरण को प्राथमिकता दी जाए। सिंचाई और जल संरक्षण परियोजनाओं में नवीन तकनीकों को अपनाने पर भी बल दिया। बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, उप निदेशक जलागम अजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें