फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के वार्डों में 13 में होगा विशेष सफाई अभियान

Tue, 11 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और पालिका की ओर से 13 अगस्त को नगर के सभी मोहल्लों में  विशेष सफाई अभियान चलेगा। अभियान को कारगर बनाने को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जनता से सफाई अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर की सुंदरता बनाए रखने को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पुख्ता होनी जरूरी है। 13 अगस्त को विशेष सफाई अभियान चलेगा, ताकि भविष्य में नियमित सफाई होने से वार्ड स्वच्छ रहं। उन्होंने स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही नागरिकों से इस काम में भागीदारी करने का आग्रह किया है।

सीडीओ आशीष श्रीवास्तव ने पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार से तैयारियों की जानकारी ली। ईओ ने बताया कि सभी 11 वार्डों के लिए ब्लीचिंग, झाड़ियों के कटान को औजार और कूड़ा उठाने को हाथ गाड़ियों, वाहनों आदि की व्यवस्था कर ली है। सभी वार्डों में सफाई नायकों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि 13 और 14 अगस्त को अभियान के चलते किसी भी कर्मचारी को अवकाश मंजूर नहीं होगा। कार्मिकों की उपस्थित दो और चार बजे ली जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि अभियान को लेकर पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कांति बल्लभ पांडे, सभासद विद्या बिष्ट, कंचन भट्ट, अशोक पांडे, राजेंद्र तिवारी, श्याम पांडे, जीवन नाथ वर्मा, सरिता टम्टा, सचिन टम्टा, गिरीश नाथ, अख्तर हुसैन, राधा नेगी, वीटी ल्सिन, गौरव वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें