स्पीकर ने किया किताब का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। जिला पंचायत के चौघानपाटा स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एसएसजे परिसर के जीआईएस प्रथम सेमेस्टर की छात्रा और पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष सृष्टि नेगी की ‘विजयी भव’ पुस्तक का विमोचन किया। श्री कुंजवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को सृजनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए।
उन्होंने सृष्टि के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उन्होंने पुस्तक में नशे की बढ़ती समस्या को सशक्त तरीके से उठाया है। सृष्टि नेगी ने कहा कि नशाखोरी आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है। अधिकांश युवा नशे की चपेट में हैं, जिससे युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद हो रहा है। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और इससे बचाव के संबंध में उन्होंने पुस्तक में कई जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी।