स्व. तिलक वर्मा स्मृति अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्वराज स्पार्टन ने अल्मोड़ा प्लेयर्स को 24 रन से हराकर जीत लिया। आकर्षक पुरस्कारों के साथ विजेता टीम को एक लाख रुपये और उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्राफी दी गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पियूष जोशी को मैन ऑफ द सिरीज चुना गया।
एचएनबी स्टेडियम में रविवार अपराह्न स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा प्लेयर्स के बीच फाइनल खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए स्वराज स्पार्टन ने 20 ओवर में पीयूष जोशी के 41, संतोष जोशी के 29 और प्रकाश जोशी के 21 रन की बदौलत 138 रन बनाए। अल्मोड़ा प्लेयर्स की ओर से लोकेश तिवारी और जन्मेजय ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा प्लेयर्स की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। स्वराज स्पार्टन ने फाइनल मैच 24 रन से जीत लिया।
देर सायं समापन समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विजेता टीम स्वराज स्पार्टन को एक लाख और उपविजेता टीम अल्मोड़ा प्लेयर्स को नगद 50 हजार रुपये और ट्राफी के साथ सम्मानित किया। इसके अलावा अलावा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पियूष जोशी को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार मिला। जबकि नितिन मेहरा मैन आफ द मैच, मनोज पवार तथा लोकेश तिवारी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, राहुल जोशी को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार मिला।
समापन समारोह में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, अजीत कार्की, अरुण रौतेला, गोविंद मटेला, सुशील साह, अख्तर अली, लियाकत अली, शेर अली, डीके सेन, जगदीश वर्मा, मुराद खान आदि मौजूद थे।