फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग

Thu, 18 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के मकेड़ी में स्थित एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान राख हो गया है। आग की घटना के वक्त दुकान में कोई नहीं था। बाद में फायर ब्रिगेड और अन्य लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


लमगड़ा ब्लाक के कनरा निवासी दीवान सिंह बोरा की नगर के धारानौला रूट में मकेड़ी के पास बोरा नाम से ऑटोमोबाइल्स पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार शाम को दुकान बंद करके वह घर को चले गए। बुधवार सुबह करीब चार बजे दुकान में आग लग गई।

देखते ही देखते आग तेज हो गई। इस बीच किसी व्यक्ति ने दुकान से धुआं उठते देखा। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने भी आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखे टायर, स्पेयर पार्ट्स समेत अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बुधवार शाम दुकान स्वामी दीवान सिंह बोरा से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेश अधिकारी आदि भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें