फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कुंवर ने नगर में तीसरी सीपीयू सेवा शुरू की

Sun, 16 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
सीपीयू को रवाना करते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर में यातायात व्यवस्था को और मजबूती देते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रविवार को सीपीयू का विस्तार करते हुए नगर के लिए तीसरी सीपीयू सेवा व्यवस्था शुरू कर दी है। उन्होंने नियमों को ताक में रखने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहनों के खिलाफ सीपीयू प्रभारियों को कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन

    एक माह के भीतर नगर में तीसरी सीपीयू सेवा शुरू करते हुए एसएसपी ने बताया कि इससे नगर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हो सकेगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सीपीयू प्रभारियों से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहनने वालों, नगर में तेज स्पीड वाहन चलाने वालों और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सीपीयू को रवाना किया। जो कि करबला, बेस तिराहा, पांडे खोला बाइपास, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, विकास भवन और स्यालीधार में सेवाएं देगी। जिसके लिए उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह को प्रभारी और उमेद सिंह को सहयोगी के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया आदि स्थानों में भी सीपीयू व्यवस्था लागू करने का निर्णय ले लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें