फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आज बिंता से निकलेगी गगास नदी यात्रा

Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाॅक के बिंता से शनिवार को गगास नदी यात्रा निकलेगी। स्रोत से संगम कार्यक्रम के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक चारू तिवारी ने बताया कि गांवों को करीब से समझने और लोगों से संवाद करने के लिए पिछले 50 सालों से चल रहे अस्कोट-आराकोट अभियान को स्रोत से संगम कार्यक्रम को जोड़ा गया है।
कार्यक्रम में पहाड़ की छोटी नदियों की यात्राएं की जा रही हैं। इस अध्ययन यात्रा के तहत द्वाराहाट विकासखंड की प्रमुख गगास नदी से भटकोट से भिकियासैंण नाम से यात्रा शनिवार को शुरू होगी, जो चार दिन चलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शनिवार को राजकीय इंटर कालेज बिंता में छात्रों से संवाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद गगास के उद्गम से चलकर यात्रा का पहला पड़ाव बासुलीसेरा होगा।
विज्ञापन

18 मई को बग्वालीपोखर में लोगों से संवाद के बाद दुगौड़ा, छानागोलू, गगास, मटेला, दलमाड़ होते हुए रात्रि विश्राम कफड़ा में होगा।
19 मई को इंटर कालेज नौगांव में छात्रों से संवाद के बाद रात्रि विश्राम तिपोला में होगा और 20 मई भिकियासैंण में रामगंगा के यात्रियों से मिलकर यात्रा मरचूला और मोहान तक जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में तीस यात्री भाग ले रहे हैं, जिनमें पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी, प्राध्यापक व रंगकर्मी आदि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें