अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के वार्षिक खेल दिवस पर 24 यूके बालिका वाहिनी की ओर से बैडमिंटन और खो- खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोनी ने पहला स्थान पाया।
एसएसजे परिसर में शुक्रवार को हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में एसयूओ सोनी राणा ने पहला और कैडेट भावना गोस्वामी ने दूसरा स्थान पाया। एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत ने बताया कि खो- खो प्रतियोगिता में कैडेट संगीता आर्या, आकांक्षा, ज्योति जोशी, पायल तिवारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।