फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कदली वृक्षों को आमंत्रण देने दूलाकोट रवाना हुआ दल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। नगर में मां नंदादेवी मेले से रौनक है। मेले के दूसरे दिन गाजे-बाजे के साथ कदली वृक्षों को आमंत्रण दिया गया। 30 अगस्त को मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा।

शुक्रवार को षष्ठी पर नंदादेवी मंदिर परिसर से एक दल कदली वृक्ष को आमंत्रण देने के लिए दूलाकोट गांव (रैलाकोट) पहुंचा। मंदिर से शिखर तिराहे तक पदयात्रा की इसके बाद वाहन से दल के सदस्य रवाना हुए। शनिवार को सप्तमी पर दूलाकोट से कदली वृक्ष को वाहन से शिखर तिराहे तक लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद वहां से पदयात्रा निकाल कर ड्योढी पोखर होते हुए मंदिर परिसर में लाया जाएगा। सुबह 11:30 बजे कदली वृक्ष की चंद वंशज के लोग पूजा करेंगे। इसके बाद दो बजे से स्थानीय कलाकार कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण करेंगे। रात आठ बजे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा और पूजा होगी।
कदली वृक्ष को आमंत्रित देने गए दल में मेला समिति के मुख्य संयोजक व सचिव मनोज सनवाल, रवि गोयल, किशन गुरुरानी, मोहन भंडारी, मुन्ना वर्मा, अन्नू साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, कुलदीप मेर, रक्षित साह, आशीष बिष्ट, मोनू साह, अभिषेक जोशी, मनोज भंडारी, नवीन वर्मा, गोपाल रावत, भाजपा नेता संजय बिष्ट, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, लता तिवारी, माधवी बिष्ट आदि मौजूद रहीं।



मैं जो छ कमला काली गंगा पार...

मां नंदादेवी मेले में बीते बृहस्पतिवार की रात एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज में आयोजित स्टार नाइट में लोकगायकों ने गीतों से धमाल मचाया। मंच पर जैसे ही लोक गायिका प्रियंका भट्ट ने मैं जो छ कमला काली गंगा पार.. गीत गाया तो दर्शकों ने तालिया बजाकर उनका स्वागत किया। राकेश पनेरु ने पतलोट की सुनीता... आदि कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति से दर्शक झूमने के लिए विवश हो गए। मेले में 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से महिला झोड़ा प्रस्तुति और प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे दिशा एकेडमी धारानौला की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। आठ बजे जीविका म्यूजिक ग्रुप की प्रस्तुति। 8:30 बजे से स्टार नाइट होगी।
विज्ञापन


मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए जरूरी निर्देश

नंदा देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला प्रभारी सतीश चंद्र कापड़ी ने पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले भक्तों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मेले को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें