फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौनी में ईको टूरिज्म से पर्यटकों का आकर्षित करेगा विभाग

Mon, 20 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे रानीख्ाेत
विज्ञापन
: ईको टूरिज्म के तहत निर्माण् कार्यों का निरीक्षण करते मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं राजेंद्र सिंह बिष्ट ने यहां सौनी में ईको टूरिज्म परियोजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। वन विभाग इस योजना के तहत हटों का निर्माण कर जहां पर्यटकों को आकर्षित करेगा, वहीं ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। यहां नौ हटों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, साथ ही स्वीमिंग पुल, सड़क निर्माण आदि कार्य भी होने हैं, इसके लिए कुल 70 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है।


मुख्यमंत्री हरीश रावत की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल ईको टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को खींचने की योजना है। वन विभाग ने यहां सौनी में इसके तहत हटों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुल नौ हट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा डायनिंग हॉल, स्वीमिंग पुल, पर्यटकों को जंगल दर्शन की सुविधा भी मुहैया कराई जानी है। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं राजेंद्र सिंह बिष्ट ने यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में शासन से 20 लाख रुपए मिले थे, जिसके तहत बाथरूम, हटों की बुनियाद रख दी गई है।
विज्ञापन


अभी तक सभी कार्य संतोषजनक हैं। उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी चंदन गिरि गोस्वामी, वन क्षेत्राधिकारी दीवानी राम, उमेश पांडे से तमाम निर्माण कार्यों की जानकारी हासिल की। श्री बिष्ट ने बताया कि पर्यटकों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी इस योजना से जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाना है। ग्रामीणों के साथ इस परियोजना को सामूहिक रूप से चलाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर विभिन्न मसलों पर चर्चा भी होनी है। 
विज्ञापन


। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फायर सीजन को लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वनों को नुकसान कम हो, इसके लिए अधिकारियों से विभागीय योजना के अनुसार कार्य करने को कहा गया है। जंगलों की आग रोकने में ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा। क्रू स्टेशन सक्रिय कर दिए गए हैं। फायर वाचरों की भी नियुक्ति की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें