फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के दौर को लेकर कांग्रेसी उत्साहित

Wed, 04 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्योत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को जहां प्रशासन के अधिकारी दिन रात जुटे हैं वहीं समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यक्रम से कांग्रेसी भी उत्साहित हैं। कांग्रेस पदाधिकारी गांवों में जाकर लोगों से  संपर्क कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ जुट सके।
विज्ञापन


विश्वस्त  सूत्रों के मुताबिक  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का गुरुड़ाबांज आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। श्रीमती गांधी सात नवंबर को दिल्ली से पंतनगर तक चार्टेर्ड विमान से आएंगी और वहां से  हेलीकॉप्टर से प्रात: 10.30 बजे गुरुड़ाबांज पहुंचेंगी। यहां राज्योत्सव में भाग लेने के बाद वह जागेश्वर धाम जाकर मंदिरों में पूजा करेंगी। इसके  बाद वह कौसानी को रवाना होंगी।

 बताया जाता है कि श्रीमती गांधी दो दिन कौसानी में ही प्रवास करेंगी। हालांकि प्रशासन के पास अब तक सोनिया गांधी के दौरे को लेकर कोई सूचना नहीं है। मालूम हो कि सोनिया गांधी को कौसानी  काफी प्रिय है। वह साल-दो साल में छुट्टियां मनाने कौसानी आती रहती हैं और यहां अपने पारिवारिक मित्र वरिष्ठ पत्रकार सुमन दुबे के घर पर ठहरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें