रविवार को सल्टिया के आयोजन में चांचरी और भगनौल समेत लोक गीत किए प्रस्तुत
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लाक अंतर्गत मासी में आयोजित सोमनाथ मेले के तहत रविवार को सल्टिया मेला लगा। जिसमें सल्ट क्षेत्र से पहुंचे लोगों का ढोल-नगारों व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। मेले में झोड़ा, चांचरी व भगनौल समेत लोक गीत प्रस्तुत हुए।
परंपरानुसार मेले में सल्ट क्षेत्र के कई लोग पहुंचे। जिनमें मानिला मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह मनराल के नेतृत्व में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह महरा, नारायण सिंह रावत, किशोर सिंह, अनिल पंत, किशोर रावत समेत अनेक लोग पहुंचे। उनका पौराणिक परंपरा अनुसार स्वागत हुआ। देर शाम मेले में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। जिसमें लोक गायन के साथ ही झोड़ा, चांचरी व भगनौल ने धूम मचाई। मेले में पलायन का असर भी दिखा। इस दौरान सोमनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, उपाध्यक्ष महेश लाल वर्मा, सचिव ललित मासीवाल, कोषाध्यक्ष चंदन रावत, संतोष मासीवाल, सुभाष बिष्ट आदि कई लोग मौजूद रहे।