फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में कहीं आधार मशीन खराब, कहीं ऑपरेटर ही नहीं

Wed, 12 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा माल रोड स्थित प्रधान डाकघर।। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हर व्यक्ति की पहचान के लिए सरकार ने आधार कार्ड अनिवार्य किया है लेकिन अल्मोड़ा जिले में लोगों के लिए आधार कार्ड बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। कहीं आधार कार्ड बनाने की मशीन खराब हैं तो कहीं इन्हें संचालित करने के लिए ऑपरेटर नहीं हैं। जिले में पांच मशीनें खराब पड़ी हैं वहीं छह जगहों पर मशीन संचालित करने के लिए ऑपरेटर ही तैनाती नहीं हैं। ऐसे में लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि कई इलाकों में लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अन्य जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में 24 डाकघरों में आधार कार्ड बनाने के लिए मशीन लगाई गई हैं लेकिन इसके बाद भी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसकी बड़ी वजह मशीनों की खराबी और ऑपरेटर की कमी है। जिले के डाकघरों में लगीं पांच मशीन लंबे समय से खराब हैं तो छह मशीनों को संचालित करने के लिए ऑपरेटर नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी के लिए आधार कार्ड बनाना या इनकी गलतियों को ठीक कर पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
हैरानी की बात है कि लगने के कुछ दिन बाद ही अधिकतर मशीन खराब हो गई थीं। ऐसे में कई स्थानों पर छह माह तो कई जगह दो साल से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी मशीन को न तो ठीक कराया जा सका और ना ही इनके संचालन के लिए ऑपरेटर की तैनाती हो सकी। ऐसे में लोगों को 50 रुपये का आधार कार्ड बनवाने के लिए अधिक किराया चुकाकर जिला मुख्यालय या अन्य जनपदों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


आधार बनावाने के लिए रामनगर और पौड़ी की लगा रहे दौड़
अल्मोड़ा। सल्ट डाकघर में लगी मशीन दो साल से खराब है जिसे अब तक ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में यहां की 30 हजार से अधिक की आबादी आधार कार्ड बनवाने के लिए 50 से 100 किमी दूर रामनगर या पौड़ी गढ़वाल की दौड़ लगानी पड़ रही है। 50 रुपये के आधार कार्ड के लिए उनके रहने-खाने व किराये में ही हजारों खर्च हो रहे हैं।

इन डाकघरों में मशीन खराब है
दन्या, गनाई, मजखाली, मासी और रानीखेत।

इन डाकघरों में तैनात नहीं हैं ऑपरेटर
- लोअर मालरोड, मौलेखाल, बाड़ेछीना, रानीखेत, देवलीखेत और ताड़ीखेत।
कोट
खराब मशीनों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। हर केंद्र में ऑपरेटर की तैनाती के भी प्रयास हो रहे हैं। जल्द व्यवस्था ठीक की जाएगी। - आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें