सोमेश्वर रामलीला मैदान में बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रामलीला मैदान में हुई व्यापार संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि माह के अंतिम दिन सोमेश्वर बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यदि किसी व्यापारी ने दुकान खोली तो उससे अर्थदंड वसूला जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी बाजार में कूड़ा न फेंके, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। सभी व्यापारी अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखें। इससे सफाई कर्मियों को भी सफाई करने में सुविधा होगी। बाजार में किराए पर रह रहे किराएदार सफाई व्यवस्था के लिए शुल्क अदा करें। मांग उठाई कि कूड़ा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा बाजार में बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए लोनिवि को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
तय हुआ कि बाजार की समस्याओं के बाबत 13 जुलाई को अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरिहर उपाध्याय, श्याम सुंदर बोरा, शिवेंद्र बोरा, त्रिभुवन बोरा, हरीश बोरा, जगदीश बोरा, दीपक पांडे, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे। अंत में मांस व्यापारी रमेश कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।