फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर बी, कालीखोली ए वालीबाल के सेमीफाइनल में

Fri, 10 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेल परिषद चौबटिया की ओर से राजपुताना राइफल के सहयोग से यहां शीतलापुष्कर मैदान द्वाराहाट में वालीबाल प्रतियोगिता जारी है। कालीखोली ए, सोमेश्वर बी की टीमों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले क्वार्टर फाइनल में सोमेश्वर बी, भटकोट की टीमें आमने-सामने थी। सोमेश्वर बी ने 26-24, 26-24, 23-25, 25-17 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में कालीखोली ए ने जमणियां को 25-18, 25-21, 25-19 अंकों से पराजित किया। सेमीफाइनल रानीखेत चौबटिया में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक रवींद्र कुमार, राजेंद्र सिंह रहे। प्रतियोगिता में सहयोग के लिए संयोजक भूपेंद्र कांडपाल ने प्रताप बिष्ट, हेमंत शाह, धीरेंद्र मठपाल, आशीष वर्मा, विनोद जोशी, अनिल चौधरी, मुकुल शाह, हरीश डौर्बी का आभार जताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें