फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में 376 परीक्षक जांचेंगे बोर्ड की 96319 कापियां

Fri, 10 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिषदीय हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यहां मिशन इंटर कालेज रानीखेत में सभी परीक्षकों को पहले प्रशिक्षण दिया गया, मूल्यांकन के लिए 15 टेबिल लगाई गई हैं। यह कार्य 24 अप्रैल तक पूरा होना है। मूल्यांकन 339 परीक्षक और 37 उपप्रधान परीक्षक करेंगे। हाईस्कूल की 53309, इंटरमीडिएट की 43010 कापियाें का मूल्यांकन होना है। उपनियंत्रक प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे परीक्षक, उपप्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सह उपनिरीक्षक बीके सिंह, हेमंत अग्रवाल ने दिया। पहले दिन 50 प्रतिशत परीक्षक ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें