फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कुछ लोग अपने मुखौटे को गांधी से बड़ा मान रहे’

Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में लोगों का अभिवादन करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग अपने मुखौटे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से बड़ा मान रहे हैं। जिस खादी के अस्त्र से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से भगाया, उस चर्खे और खादी से गांधी के नाम को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में गांधी से बड़ा कोई पुरुष पैदा नहीं हुआ है। श्री रावत जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल के नामांकन के मौके पर चौघानपाटा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अल्मोड़ा से प्रत्याशी मनोज तिवारी समेत सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाकर कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत देने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल उत्तराखंड समेत देश में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के रक्षक के रूप में पहचाने जा रहे हैं। उनके द्वारा दल बदल को लेकर दिया गया ऐतिहासिक निर्णय सदियों तक देश के लोकतंत्र के इतिहास में नजीर बनेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र समेत जिले के सभी क्षेत्रों में विकास किया है। विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर रिजनल कमांडर के रुप में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और वह चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं, इसी मोर्चे से देश में कांग्रेस की वापसी का रास्ता बनेगा। 2017 के चुनाव पर उन्होंने कहा कि वह यह लड़ाई कार्यकर्ताओं के हवाले कर रहे हैं। वह 70 साल के हो गए हैं, लेकिन इस लड़ाई में 25 साल के नौजवान की तरह काम करते दिखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लोगों का आह्वान कि विपक्षियों की जमानत जब्त कराकर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। जागेश्वर से प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर अल्मोड़ा से प्रत्याशी मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि भी मौजूद थे।  सभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें