फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस राज में माफिया राज और अराजकता चरम पर’ 

Mon, 23 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में भाजपा की सभा में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान के समर्थन में  रैमजे इंटर कालेज में हुई चुनावी सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में माफिया राज और अराजकता चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


2017 के चुनाव में जनता कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड चाहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से खुश जनता अब उत्तराखंड में भी भाजपा को सत्ता सौंपने को बेकरार है।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में राज्य का विकास होने के बजाए विनाश हुआ है।

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा ने ही उत्तराखंड राज्य बनाया और वही अब इस राज्य को संवारेगी। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने कोसी बैराज के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इसकी जांच कराई जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और संचालन जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया। सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, राधिका जोशी, किरन पंत, धर्मेन्द्र बिष्ट,  प्रो. एनडी कांडपाल, मंजू बिष्ट, सोमेश्वर प्रत्याशी रेखा आर्या, जागेश्वर प्रत्याशी सुभाष पांडे आदि मौजूद थे। सभा के पश्चात शहर में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें