फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवा सप्ताह के समापन पर सैनिकों की पत्नियां हुई सम्मानित

विज्ञापन
सैनिक पत्नियों को सम्मानित करतीं आवा अध्यक्षा और अन्य। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 53वें आवा सप्ताह के समापन पर सैनिकों की पत्नियों को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई। कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए उत्तराखंड डिवीजन की स्टेशन हेल्पलाइन का सहारा लिया जा सकता है। बाद में आवा की अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर की पत्नी यामिनी राठौर ने क्विज सहित तमाम प्रतियोगिताओं में अव्वल रहीं सैनिकों की पत्नियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेना के दीवान सिंह हॉल में आयोजित समापन समारोह की शुरुआत आवा गीत से हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूजा दलाल ने भी सैनिकों की पत्नियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। कहा कि स्टेशन हेल्पलाइन उत्तराखंड डिविजन पर बताया गया है कि अधिकारों के प्रति किस तरह से जागरूक रहना है। मुख्य अतिथि आवा अध्यक्ष यामनी राठौर ने कहा कि तकनीक के इस दौर में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने तमाम कानूनों के बार में भी बताया।
ज्योत्सना करहाड़े ने महिलाओं को स्क्रीन टाइम और सुपर मौम के बारे में जानकारी दी। कहा कि सेना द्वारा आर्मी स्कूल, वार मेमोरियल हास्टल, स्कालरशिप, कैंटीन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से भारत की आवा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत का संदेश भी सुनाया गया।
विज्ञापन

ले. कर्नल एसएन यादव लीगल सैल ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई। सफल महिलाओं को अध्यक्ष यामनी राठौर ने पुरस्कार बांटे। इस दौरान सुनीता चंद्रा, कर्नल आर चंद्रा, रेजू सैगन, कर्नल सैगन सहित अनेक सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की पत्नियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें