फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध संघ अल्मोड़ा में सोलर प्लांट लगाया जाएगा: चौहान

Sun, 30 Dec 2018 12:04 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अधिवेशन में मंचासीन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दुग्ध संघ अल्मोड़ा के 60वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 24.20 करोड़ का बजट पास किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुग्ध मूल्य भुगतान के लिए शासन स्तर पर दुग्ध मंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा ताकि जिला दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बन सके। उन्होंने कहा कि  सोलर प्लांट लगाने के लिए शासन से वार्ता करेंगे। अन्यथा विधायक निधि से सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। रानीखेत के विधायक करन मेहरा ने कहा कि दुग्ध सचिवों का मानदेय, दुग्ध प्रोत्साहन राशि चार रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर करने के लिए विधानसभा में इस मुद्दे को रखा जाएगा। उन्होंने ताड़ीखेत स्थित दुग्ध संघ के चिलिंग प्लांट की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने चायखान स्थित मिल्क केंद्र के लिए जिला पंचायत से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। अधिवेशन में चालू वितीय वर्ष के लिए 24.20 करोड़ का बजट पास किया गया। पारित बजट में 12.44 लाख भी शामिल हैं।  

विभिन्न समितियों से आए सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। अधिवेशन की अध्यक्षता दुग्ध फेडरेशन उत्तराखंड के अध्यक्ष रेखा बिष्ट और संचालन अरुण नगरकोटी ने किया। अधिवेशन में चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष धन सिंह नेगी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, उत्तराखंड दुग्ध फेडरेशन के अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक डा. एलएम जोशी, पशु आहार प्लांट के प्रबंधक हर्ष सिंह, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, हरीश बनौला,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, विनीत बिष्ट, विपिन भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गिरीश खोलिया, त्रिलोचन जोशी, पूरन रौतेला, ब्रह्मानंद डालाकोटी के अलावा दुग्ध संघ के विभिन्न समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें